

ssd kya hota hai – SD का मतलब है (SOLID STATE DRIVE) जिसका प्रयोग हम कम्प्यूटर स्टोरेज (COMPUTER STORAGE) के रुप में करते है। इसमें पेन ड्राईव (PEN DRIVE) जैसी (STORAGE CHIPS) लगी होती हैं जिसके कारण इसका स्टोरेज स्पेस ज्यादा और डेटा एक्सेस तेज होता है । यह समान्यता अलग -अलग स्टोरेज (STORAGE) साइज में उपलब्ध है जैसे 128GB , 256GB , 500GB ,1TB , 2TB , 4TB तक
SSD VS HDD में क्या अंतर है आप के लिए बेहतर
SSD (SOLID STATE DRIVE ) नई होने पर लोगो का इस पर विश्वास कम था लेकिन जैसे-जैसे इसका उपयोग बढ़ता गया SSD में सभी का विश्वास दिनों दिन बढ़ने लगा SSD में किसी प्रकार का मूविंग पार्ट न होने के करण डाटा फ़ास्ट वर्क करता है जबकि हार्ड डिस्क में एक MECHANICAL ARM होता है जिससे की डाटा को READ/ WRITE करते समय HEAD गोल DISK पर MOVE करता है जिससे डाटा को एक्सेस होने में SSD के मुकाबले समय भी जयादा लगता है बल्कि SSD में किसी भी प्रकार का मूविंग पार्ट न होने के कारण यह हार्ड डिस्क (Hard Disk ) की तुलना में SSD में कम बिजली लगती है जिससे लैपटॉप का बैटरी बैकअप बढ़ जाता है
इसको एक उदारण से समझते हैं मान लो की आप ऑफिस में काम करते हो आपको वहां से एक अलमारी से फाइल उठानी है जिसके लिए आपको अलमारी के पास जाकर फाइल लानी होगी ऐसा करने में आपको समय लगेगा और वही फाइल आपको सामने टेबल से उठानी हो तो आपको कम समय लगेगा
Microsoft Azure kya hai ? | पढ़ें हिंदी में
आजकल कंप्यूटर तकनीशियन (Technician ) विंडो (Window) एक्सेस के लिए SSD लगाने की सलाह देते हैं SSD की लाइफ हार्ड डिस्क के मुकाबले जयादा है और फ़ास्ट है
हार्ड डिस्क SSD के मुकाबले भारी होती है क्योंकि HARD डिस्क पूरी तरह मेटल के कवर ढकी रहती है लेकिन SSD पर एक प्लाटिक का कवर लगा होता है और अंदर CHIPBOARD होता है जिसके कारण SSD को हल्की होती है
SSD के ख़राब होने की संभावना कम होती है अब आपके पास दोनों विकल्प मौज़ूद है की आप किसको चुनते है
