Skip to content

स्वास्थ्य के गोल्डन नियम – GOLDEN RULES FOR HEALTH

August 8, 2021
Golden Rules for health

स्वास्थ्य के गोल्डन नियम – जीवन में अच्छा स्वास्थय का होना अति आवश्यक है क्योंकि अगर आप स्वस्थ नहीं हैं तो जिंदगी बोझ बनकर रह जाती है। लेकिन अच्छा स्वास्थय पाना आसान नहीं है।

स्वास्थ्य के गोल्डन नियम -लिए हमें कड़े फैसले लेने होंगे। क्योंकि जहाँ हम स्वास्थय को लेकर चिंतित रहते हैं। वहीं हम अपने आलस्य से भरी दिनचर्या में सुधार नहीं कर पाते।

अच्छे स्वास्थ्य के गोल्डन नियम (GOLDEN RULES)
(GOLDEN RULES FOR HEALTH)

मधुमेह का घरेलू उपचार जानने के लिए क्लिक करें

बुद्धि, स्वास्थय और दीघार्यु के लिए –

प्रातः सूर्य उदय से पहले सोकर उठना तथा रात में जल्दी सोना और नींद का पूरा आनंद उठाना।

फेफड़ों स्वस्थ रखने के लिए –

स्वस्थ रहने के लिए हमें कम से कम पंद्रह मिनट गहरे श्वाश वाले शारीरिक व्यायाम जैसे दौड़ना, तैरना, लंबे कदमों के साथ टहलना, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक या योगासन – प्राणायाम में से किसी एक का नियमित अभ्यास करना। इससे हमारे शरीर का रक़्त संचालन ठीक बना रहता है। और हम अपने आप को स्वस्थ महसूस करते हैं।

पाचन शक्ति के लिए क्या करें –

अच्छे स्वास्थय के लिए हमें खाने की चीज़ों को पीना और पीने की चीज़ों को खाना होगा, मतलब की प्रत्येक खाने वाली चीज़ को खूब (कम-से-कम बत्तीस बार) चबा-चबाकर खाना तथा पीने वाली चीज़ों को घूँट-घूँट करके पीना होगा। नियमित समय पर तथा भूख से कुछ कम खाना और शाकाहारी एवं सात्त्विक भोजन का ही सेवन करना होगा।

मानसिक स्वास्थ के लिए क्या करें –

शारीरिक स्वास्थय के साथ-साथ हमें मानसिक रूप से भी स्वस्थ रहना होगा जिसके लिए हमें मानसिक तनाव, चिंता एवं क्रोध यानि की गुस्सा , नशा और विषैली दवा से बचाना होगा। अपने मन को शांत व् प्रसन्नचित्त (खुश ) रहने की आदत डालनी, रोज़ाना कम-से-कम 15 मिनट मैडिटेशन या ध्यान जप करना होगा। ऐसा करने से आप उच्च रक्तचाप, कैंसर, हृदय रोगों से बच सकते हैं।

सामान्य जीवन जीने के लिए –

सामान्य रहने के लिए आपको अति (excess) से बचना होगा इसका मतलब यह है कि आपको किसी भी चीज़ को ज़्यादा नहीं करना है चाहे वो कुछ भी हो या तो ज़्यादा खाना-पीना हो या ज़्यादा बोलना या ज्यादा पैसा ख़र्च करना।