Skip to content

राजस्थान की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करने की शुरुआत।

August 10, 2023

आज से राजस्थान की महिलाओं को मुफ्त स्मार्टफोन प्रदान करने की शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बांसवाड़ा दौरे पर स्मार्टफोन आबंटन योजना का ऐलान किया। 10 अगस्त, गुरुवार से मुफ्त स्मार्टफोन प्राप्त करने के लिए महिलाओं को आधार कार्ड का उपयोग करना होगा। पहले चरण में 40 लाख महिलाओं को फ्री मोबाइल फ़ोन दिए जायेंगे।

इस योजना का राजस्थान की महिलाओं को बेसब्री से इंतजार था। और आखिरकार वह दिन आ ही गया। इंदिरा गांधी मुफ्त स्मार्ट फोन योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को स्मार्ट फोन मिलने की शुरूआत हो गई है। अपने बांसवाड़ा दौरे पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के हाथों स्मार्ट फोन देने की शुरुआत की गई। पिछले वर्ष मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुफ्त में स्मार्ट फोन देने की घोषणा की थी। और अब डेढ साल के इंतजार के बाद इस योजना का लाभ जनता को मिलने जा रहा है। प्रदेश की कुल 1 करोड़ 40 हजार महिलाओं को मोबाइल दिए जायेंगे। पहले चरण की प्रक्रिया में सिर्फ 40 हजार महिलाओं को मुफ्त स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।