Skip to content

विज्ञापन क्या है ? – advertisement meaning in Hindi

September 6, 2021
Hindisanskaran

विज्ञापन क्या है ? – ‘विज्ञापन’ दो शब्दों से मिलकर बना है ‘वि’ और ‘ज्ञापन’ जिसमें ‘वि’ का अर्थ है ‘विशिष्ट’ और ‘ज्ञापन’ का अर्थ सूचना से है। इस प्रकार विज्ञापन का अर्थ ‘विशिष्ट सूचना’ है। जिसका मुख्य उदेश्य उत्पाद या सेवा को बेचने के लिए किया जाता है विज्ञापन कहलाता है। और आधुनिक युग में व्यापार को बढ़ाने वाले इस माध्यम की अहम् आवश्यकता है। इसके बिना व्यापार को बढ़ाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आकर्षक विज्ञापन समाज को व्यापारिक वस्तु व् सेवा के लिए प्रेरित करता है।

Advertisement in Hindi english wordle विज्ञापन क्या है ?

विज्ञापन कितने तरह के होते हैं ?

हम विभिन्न प्रकार के विज्ञापनों से परिचित हैं लेकिन विज्ञापन को प्रकाशित करने के लिए जो तरीके हम अपनाते हैं उन्हें अलग -अलग श्रेणी में बांटा गया है। विज्ञापन को मूल रूप को मुख्यतः चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है। जिनको हम अपने आसपास देखते आये हैं।
जिसके आधार पर विज्ञापन को निम्नलिखित में वर्गीकृत किया जा सकता है:
चार श्रेणियां अर्थात

(1) प्रिंट मीडिया विज्ञापन। (Print Media Advertisement)

(२) इलेक्ट्रॉनिक, या, प्रसारण मीडिया विज्ञापन। (Electronic Media Advertising)

(3) आउटडोर मीडिया विज्ञापन। (Outdoor Advertisement)

(4 ) अन्य । (And Others)

(1 ) प्रिंट मीडिया विज्ञापन

प्रिंट मीडिया का अर्थ है लिखित माध्यम द्वारा अपनी बात को समाज में प्रचार-प्रसार करना जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। जो केवल हमारी आखों के द्वारा हमारे अंतर्मन में प्रेरित करती हैं। जिसके अंतर्गत समाचार पत्र, पत्रिकाएं, पत्रिकाएं, हैंडबिल, पम्पलेट आदि आते है। जिसमें आकार (साइज) को बेचा जाता है। आज भी कोई भी समाचार पत्र या, पत्रिका, आज, विज्ञापन से मिलने वाले पैसे के बिना जीवित रह सकती है। क्योंकि बड़े-बड़े अख़बार या पत्रिका को चलाने के लिए पैसा विज्ञापन के माध्यम से चलता है। आज भी हमें प्रमुख मैगज़ीन या अख़बारों में फुल पेज विज्ञापन देखने को मिलते हैं। अब चाहे वो राजनैतिक पार्टी के हों या किसी बड़ी कंपनी से सम्बंधित विज्ञापन हों , जिनसे प्रिंट मीडिया की अच्छी आय होती हैं।

(2) इलेक्ट्रॉनिक, या, प्रसारण मीडिया विज्ञापन

Electronic मीडिया का अर्थ है जिसमें ऑडियो-विजुअल के माध्यम से प्रचार किया जाता है। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाता है उदहारण के लिए (i) रेडियो, (ii) टेलीविजन, (iii) चल चित्र, (iv) वीडियो, और (v) इंटरनेट। पहले माध्यम की बात की जाए तो रेडियो में केवल ऑडियो, ध्वनि (कान) सन्देश से लोगों को आकर्षित किया जाता है। जिसमें समय (time) को बेचा जाता है जितना समय का विज्ञापन होता है उसी हिसाब से पैसे लिए जाते हैं।

शहरों की तुलना में ग्रामीण क्षेत्रों में रेडियो विज्ञापन के लिए प्रभावी होता है। और दूसरी ओर विज्ञापन माध्यम के रूप में टेलीविजन को सबसे अधिक आकर्षक और प्रभावी माना जाता है क्योंकि इसमें ऑडियो-विजुअल दोनों माध्यम होते हैं। जो हमारी दोनों दृष्टि और ध्वनि (आंख और कान) को आकर्षिक करते हैं। टीवी विज्ञापन में पैसे टाइम के हिसाब से पैसे लिए जाते हैं। जिसमें अलग-अलग तरीके से विज्ञापन को प्रदर्शित किया जाता हैं जैसे, Spot Ad, प्रायोजित कार्यक्रम, Still Ad, Scroll Advertisement, L band Advertisement, Ticker Ad, Teleshopping Ad, landing advertisement आदि। Electronic प्रसारण मीडिया विज्ञापन का बहुत महंगा रूप है। विज्ञापन फिल्मों, वीडियो और के माध्यम से भी किया जाता है।

टीवी पर कितने प्रकार के विज्ञापन दिखाये जाते हैं जानते हैं विस्तार से

स्पॉट ऐडवर्टिज़मेंट (Spot Advertisement)

भारत में टेलीविजन विज्ञापन सबसे लोकप्रिय विज्ञापन विकल्प है। क्योंकि अन्य सभी मीडिया की तुलना में इसकी लागत प्रति व्यक्ति पहुंच सबसे कम आती है। टेलीविजन पर एक विज्ञापन देकर, एक ब्रांड पूरे भारत तक पहुंच सकता है। जिसमें स्पॉट ऐडवर्टिज़मेंट (Spot Advertisement) जिसे हम वीडियो ऐडवर्टिज़मेंट भी कहते हैं। आमतौर से हमें ये टीवी पर देखने को मिलते हैं, जो वीडियो के रूप में हमें फिल्म या किसी प्रोग्राम के बीच होने वाले एड ब्रेक में दिखाये जाते हैं।

स्क्रॉल ऐडवर्टिज़मेंट (Scroll Advertisement)

Scroll ऐडवर्टिज़मेंट टीवी स्क्रीन के नीचे या ऊपर उत्पाद के बारे में लिखे वर्ड (Text) राइट तो लेफ्ट चलाया जाता है। जिसे हम स्क्रॉल advertisement कहते हैं। ये स्क्रॉल ज्यादातर न्यूज़ चैनल पर देखने को मिलते हैं।

एस्टन बैंड (Aston Band Advertisement)

Aston Band – एस्टन बैंड एक पतली Display पट्टी होती है जिसको टीवी स्क्रीन के निचे किसी प्रोग्राम के दौरान कुछ समय के लिए Still किया जाता है। इसे हम एस्टन बैंड ऐडवर्टिज़मेंट कहते हैं। इस ऐडवर्टिज़मेंट को भी बहुत पसंद किया जाता है। क्योंकि ये किसी भी प्रोग्राम को रोके बिना टीवी पर प्रदर्शित हो जाता है।

एल बैंड (L Band Advertisement)

L Band Advertisement जैसे की नाम से प्रतीत होता है एल बैंड जिसमें एल शेप की एक डिस्प्ले पट्टी होती जिसे प्रोग्राम को बिना रोके ही स्क्रीन पर एल पट्टी द्वारा विज्ञापन दिखाया जाता हैं। उसे एल बैंड विज्ञापन कहा जाता है।

टेली शॉपिंग (Teleshopping Advertisement )

Teleshopping Advertisement, एक लम्बी ऐडवर्टिज़मेंट होती है जिसे एपिसोड के रूप में दिखाया जाता है जिसका एक एपिसोड का समय लगभग 15 से लेकर 20 मिनट या इससे भी जयादा होती है इसमें प्रोडक्ट को डिटेल्स में बताया जाता है। और प्रोडक्ट यूज़ करने वाले लोगों की राय को शामिल किया जाता है जिसे टेली शॉपिंग एड कहा जाता है।

लैंडिंग पेज (Landing Page Advertisement )

लैंडिंग पेज एडवर्टीजमेंट का मतलब है जब भी हम टीवी चलाते हैं और सेटटॉप बॉक्स में जो चैनल सबसे पहले ऑटोमैटिक स्क्रीन पर चलता है उस चैनल पर चलने वाले advertisement को लैंडिंग पेज एडवर्टीजमेंट कहते हैं। इसपर अधिकतर सेटटॉप बॉक्स कम्पनी अपने ऑफर इत्यादि को चलाती है या फिर टेली शॉपिंग की advertisement दिखाती है।

इंटरनेट जिसमें वीडियो फिल्म, वेबसाइट, Animated ad, Display ad, pop-up ad, ticker ad, still ad, slide ad, आदि को शामिल किया जाता है।

(3 ) आउटडोर मीडिया विज्ञापन।

आउटडोर विज्ञापन में पोस्टर, नियॉन संकेत, होर्डिंग्स बोर्ड, वाल पेंटिंग, Auto Advertisement , One Way Vision Ad, light Board Advertisement, balloon Advertisement, Video Wall को आउटडोर में शामिल किया जाता है जो हमें रोड़ के किनारे, मार्किट, माल आदि में देखने को मिल जाते हैं। आउटडोर विज्ञापन एक अच्छा सहायक मीडिया है।


4) अन्य मीडिया विज्ञापन।


इसमें डायरेक्ट मेल, हैंडबिल, कैलेंडर, डायरी, सिनेमा शामिल हैं विज्ञापन, इंटरनेट और इतने पर। ये विविध मीडिया कर सकते हैं प्रमुख मीडिया के लिए एक महत्वपूर्ण सहायक भूमिका निभाते हैं जैसे कि टेलीविजन, और समाचार पत्र।

ड्रोन क्या है ? | What is Drone in Hindi यहाँ से पढ़ें