जानते हैं MADE IN INDIA साइकिल कीमत और विषेशताएं

Voltron इलेक्ट्रिक साइकिल
कम्पनी की माने तो Voltron Electirc साईकिल एक बार चार्ज करने पर 75 से लेकर 100 किलोमीटर की एवरेज दे सकती है। इसकी बैटरी को 2 से 5 घंटे में चार्ज किया जा सकता है। Cycle में लिथियम फॉस्फेट बैटरी मिलती है और इसको फुल चार्ज करने पर 4 रूपये बिजली का औसत खर्चा आता है। साइकिल की टॉप स्पीड 25 किलोमीटर है।
देश में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण Electric Vehicle में इलेक्ट्रिक bike और साइकिल की डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है और बाज़ार में नई-नई कम्पनीज की एंट्री शुरू हो गई है जिसमें Voltron कंपनी ने अपनी बहतरीन साइकिल को उतारा है अभी कंपनी के दो मॉडल V 50 और V 100 बाजार में हैं। जिसकी बड़ी ख़ासियत ये है की इनको एक बार चार्ज करने पर यह 100 किलोमीटर तक चलती है और 25 किलोमीटर की टॉप स्पीड है।
Voltron Electirc साइकिल को किसी भी एरिया जैसे पहाड़ी, मैदानी और शहर गांव कहीं पर चलाया जा सकता है। इस पर आप पिछली शीट पर भी किसी को बैठा सकते हैं। इस साइकिल में हल्का और बेहद मज़बूत फ्रेम लगाया गया है। साथ ही साथ सस्पेंशन और फुल एल ई डी बैटरी इंडिकेटर भी दिया गया है।
कम्पनी का लक्ष्य
Voltron Electirc साइकिल कंपनी का इस साल 10 करोड़ रुपये की बिक्री का लक्ष्य है। इस 10 करोड़ के टार्गेट को पूरा करने के लिए कंपनी छोटे और बड़े शहरों में डीलर्स को बढ़ाने पर जोर दे रही है।