Haryali Teej kyu manate hai :- हरियाली तीज सावन माह का प्रमुख त्यौहार है। जो सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है. सावन में चारों तरफ हरियाली होने के कारण इसे हरियाली तीज भी कहते है.
ये त्यौहार अधिकतर उत्तर भारत में मनाया जाता है तीज के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु की कामना के लिये निर्जला व्रत रखती हैं।
कुँवारी लड़कियां मनोवांछित वर की कामना के लिए व्रत करती हैं। ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज के दिन भगवान शिव ने माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था।

Teej kyu manate hai
त्यौहार का महत्व: – Teej kyu manate hai
इस त्यौहार को लेकर ऐसी मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए 107 जन्म लिए थे। और माता पार्वती के इस कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें 108वें जन्म में पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
तभी से ऐसी मान्यता है कि हरियाली तीज का व्रत रखने से माता पार्वती खुश होती हैं। और व्रत रखने वाली महिलायों के पतियों की लम्बी आयु का आशीर्वाद देती हैं। इस ख़ुशी के मौके पर सभी महिलायें झुला-झूलती हैं और गीत गाती हैं।
हरियाली तीज कैसे मनाते हैं – ( Teej kyu manate hai )
इस दिन विवाहित महिलाओं के मायके से मिठाइयाँ व् श्रंगार का सामान उनके सुसराल भेजा जाता है। महिलायें घर का कामकाज करने के बाद स्नान व पूजा-पाठ करके कथा सुनती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं।
और अगले दिन प्रातः स्नान ओर पूजा करके व्रत का भोजन ग्रहण करती हैं। यह व्रत करवा-चौथ के व्रत से कठिन बताया जाता है। इस दिन हरे वस्त्र व् श्रंगार और हाथों में मेहँदी लगाने की परम्परा है।
Read More :- विचार संग्रह
Haryali teej 2022 (Haryali Teej Kab Kai)
इस बार हरियाली तीज का त्यौहार 31 जुलाई को सावन महीने की हरियाली तीज मनाई जाएगी
शुभ मुहूर्त :
31 जुलाई 2022 का अभिजीत मुहूर्त – 11:59am से 12:44 pm तक।
31 जुलाई 2022 का विजय मुहूर्त- 02:29pm से 03:25 pm तक।
31 जुलाई 2022 का गोधुली मुहूर्त – 06:09pm से 06:15pm तक।