फेसबुक watch फेसबुक द्वारा शुरू की गयी वीडियो देखने की एक प्रक्रिया है जिसमें यूटूबर की तरह बनाये गए वीडियो, लाइव न्यूज़, लाइव शो, या वीडियो बनाने क्रिएटर के वीडियो को देख सकते हैं साथ ही साथ शेयर और अपनी राय को लोगों को बता सकते है की यह वीडियो उन्हें कैसा लगा जैसा की आप फेसबुक पर आमतौर से करते हो। और अगर दुनिया में देखने की बात की जाये तो आप ये वीडियो मोबाइल, लैपटॉप, डेस्कटॉप या टैब जैसे उपकरण पर आसानी से देख सकते हो। इसमें आपकी रूचि के अनुसार वीडियो को आपकी वॉच लिस्ट में रखा जाता है। जिससे आपको आपकी पसंद के ही वीडियो आपको देखने को मिलें।

फेसबुक वॉच कब लॉन्च हुआ
फेसबुक वॉच क्या है ? – फेसबुक दुनिया भर में तेजी से विकसित हुआ है, लगभग हर देश में फेसबुक यूजर हैं। फेसबुक वॉच की शुरुआत यूजर में वीडियो की बढ़ती डिमांड के कारण फेसबुक को करनी पड़ी, बात करें फेसबुक वॉच कब शुरू किया गया तो फेसबुक वॉच की रिलीज़ की तारीख 10 अगस्त, 2017 थी और तब से यह फेसबुक यूजर के लिए उपलब्ध था। जिसके लिए यूजर से कोई चार्ज नहीं लिया जाता है यह सर्विस बिल्कुल फ्री है। फेसबुक ने अब इसे पूरी दुनिया में शुरू कर दिया है। जबकि ये सर्विस US, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलया, नूज़ीलैण्ड में पहले ही available थे।
फेसबुक के फायदे व् नुक्सान
लोकतंत्रों में, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म राजनितिक अभियानों में काफी मदद करते हैं, चाहे वो समाचार पहुंचना हो या आंदोलनों और विरोधों व्यक्त करना हो और भी बहुत कुछ करते हैं। हालाँकि, Facebook सभी प्रकार की सामग्री को बिना किसी मॉडरेशन के स्वीकार करता है, जबकि जिन देशों में तानाशाही शासन है उन सभी देशों में सरकारी सेंसरशिप के लिए बड़ा खतरा है। इस वजह से, कई देशों ने फेसबुक को प्रतिबंधित या सीमित कर दिया है।
फेसबुक यूजर की संख्या कितनी है
फेसबुक प्लेटफ़ॉर्म की आसान पहुँच के कारण, दुनिया भर में लोग पहले से कहीं अधिक आसानी से जुड़ सकते हैं। भारत में दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे अधिक फेसबुक यूजर हैं। यह संख्या आंशिक रूप से, भारत की 1.326 बिलियन लोगों की आबादी के कारण चीन के बाद दुनिया में दूसरे स्थान पर आता है। अगर केवल भारत के फेसबुक यूजर एक राष्ट्र बनाते हैं, तो यह विश्व स्तर पर पांचवां सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश होगा।
संयुक्त राज्य अमेरिका में यूजर की दूसरी सबसे बड़ी संख्या जो की लगभग 240 मिलियन है। लगभग 332 मिलियन की आबादी में, संयुक्त राज्य अमेरिका की 72% से अधिक आबादी फेसबुक यूजर हैं।
फेसबुक वॉच क्या है ? इस आर्टिकल के बारे अपने विचार बतायें।