Skip to content

Kis din Kaun sa colour pahne – which color dress to wear on week

September 14, 2021
which colour wear

दुनिया में हमें बहुत सारे रंग देखने को मिलते हैं, जो हमें बहुत आकर्षित करते हैं। आज हम सभी आकर्षक दिखना चाहते हैं। इसी चाहत में हम विभिन्न रंग के कपड़े पहनते हैं। प्रकृति के अनुसार रंगों का सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। और सकारात्मक ऊर्जा हमारी किस्मत और तरक्की के लिए बहुत उपयोगी हैं। इसलिए प्रकृति के साथ सकारात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए हमें ग्रहों के रंग अनुसार कपड़ों के रंग का चयन करना चाहिए।

which color is lucky

रविवार (Sunday) को किस रंग के कपड़े पहने ?

रविवार “सूर्य” का दिन होता हैं और सूर्य भगवान आत्मा, अहंकार, पिता, आजीविका , सेहत, सहानुभूति, मान सम्मान, राजनीति, ऊर्जा, चिकित्सा विज्ञान प्रतिष्ठा व बहादुरी का प्रतीक है। इसलिए इस दिन हमें हलके पीले, हलके लाल, गुलाबी या केसरिया रंग के कपड़े धारण करने चाहिए। प्रत्येक रविवार को ऐसा करने से सूर्य से आने वाली सकारात्मक ऊर्जा हमारे शरीर में प्रवेश करती है। जिससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। लेकिन हमें गहरे पीले, या गहरे केसरिया रंग का प्रयोग से बचना चाहिए ये रंग हमारे अंदर अधिक भावुकता पैदा करते हैं।

सोमवार को किस रंग के कपड़े पहने ?

सोमवार “चन्द्रमा” का दिन होता है। और चन्द्रमा खुशहाली, धन, यात्रा, शक्ति, सम्मान, जल, माँ, नींद और पानी का प्रतीक है। इस दिन सफ़ेद या हल्के नीले रंग के कपड़े अवश्य पहनने चाहिए। जिससे शीतलता के साथ-साथ सकारात्मक विचार मन में आते हैं।

मंगलवार को किस रंग के कपड़े पहने ?

मंगलवार “मंगल ग्रह “ का प्रतीक है। और मंगल ग्रह शक्ति, साहस, पराक्रम, प्रतियोगिता , भूमि, अचल संपत्ति व् छोटे भाई के प्रेम का मालिक होता है। इन सभी सुखों को प्राप्त करने के लिए मंगलवार को हलके लाल, लाल या केसरिया रंग पहनने चाहिए। लेकिन ज्यादा लाल रंग के कपड़े लगातार नहीं पहनने चाहिए इससे क्रोध बढ़ता है।

बुधवार को किस रंग के कपड़े पहने ?

बुधवार “बुध ग्रह” का प्रतीक है। और बुध ग्रह बुद्धि, ज्ञान, व्यापार, मित्रता ,परीक्षा, रत्न एवं राजनीति प्रतीक है। इन सभी क्षेत्र में सफलता के लिए बुधवार को हरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन लगातार ज्यादा हरा रंग पहनने से जीवन में निराशा का भाव आता है। इसलिए केवल बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहने।

वृहस्पतिवार (वीरवार) को किस रंग के कपड़े पहने ?

वृहस्पतिवार “वृहस्पति ग्रह” का प्रतीक है। वृहस्पति ग्रह गुरु, ज्ञान, धन, संतान सुख, बुद्धिमानी, नेतृत्व, शिक्षा, मजबूती, पवित्र स्थान, दार्शनिक विचार आदि मालिक हैं। इन सभी को पाने के लिए वृहस्पतिवार के दिन पीले कपड़े पहनने चाहिए। लेकिन अधिक या लगातार (रोजाना) पीले कपड़े पहनंने से डर, भय, मानसिक विकार, पर गहरा प्रभाव पड़ता हैं। इसलिए अधिक पीले कपड़े ज्यादा नहीं पहनने चाहिए।

शुक्रवार को किस रंग के कपड़े पहने ?

शुक्रवार “शुक्र ग्रह” का दिन है और शुक्र ग्रह प्रेम, रिश्ते, पति-पत्नी प्रेम, शादी, संगीत, सुंदरता, ऐश्वर्य जीवन, आभूषण, शीतलता, शांति और सहयोग को दर्शाता है। इन सभी का सुख जीवन में लाने के लिए सफ़ेद, गुलाबी या क्रीम (हल्का पीला) कपड़े अवश्य पहनने चाहिए। सफ़ेद रंग वैसे तो शांति का प्रतिक माना जाता है। लेकिन इससे जीवन में रुकावटें, दुर्बलता और दुश्मनी का भाव अधिक आता है इसलिए सफ़ेद वस्त्रों का लगातार (रोजाना) प्रयोग नहीं करना चाहिए।

शनिवार को किस रंग के कपड़े पहने ?

शनिवार “शनि ग्रह” का दिन है। और शनि ग्रह गरीबी, बीमारी, मत्यु, अपमान, दोष, कलेश, क्रोध, विक्लांगता, चोरी, लालच, तेल, लोहा, धातु , तकनीकी विज्ञान, अनैतिकता, असभ्य आदि के प्रतीक हैं। यदि आप इन से उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभावों से बचना चाहते हैं तो काले या गहरे नीले कपड़े शनिवार को पहनने चाहिए। लेकिन रोज़ाना काले रंग के कपड़े धारण करने वाले व्यक्ति क्रोध या अत्याचारी प्रवृति के होते हैं। इसलिए अन्य दिन काले रंग के कपड़ों का प्रयोग न करें।

Personality meaning in Hindi – अच्छी पर्सनालिटी बनाने के 13 टिप्स